Get App

Hrithik Roshan: "25% बंगाली हूं…” ऋतिक रोशन का पोस्ट वायरल, दादी की यादों से जुड़ी जड़ों पर बोले सुपरस्टार

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने एक बार फिर अपनी चार्मिंग तस्वीरों और मजाकिया कैप्शन से फैंस का दिल जीत लिया है। शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कुछ खास फोटोज ने सुर्खियां बटोर लीं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 3:29 PM
Hrithik Roshan: "25% बंगाली हूं…” ऋतिक रोशन का पोस्ट वायरल, दादी की यादों से जुड़ी जड़ों पर बोले सुपरस्टार

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट साझा किया जिसने फैंस को हैरान और भावुक दोनों कर दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी नसों में 25 प्रतिशत बंगाली खून दौड़ता है। यह बयान उन्होंने अपने पारिवारिक जड़ों और खासकर अपनी दादी ईरा रोशन को याद करते हुए दिया।

दरअसल, ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे थे। यह तस्वीरें उनके कजिन की शादी से जुड़ी बताई जा रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “यही है मेरे अंदर का 25% बंगाली खून, जो चमक रहा है। #ShonarBangla #MachcharJhol”। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाइयों और प्यार से भर दिया।

ऋतिक की बंगाली जड़ें उनके पिता राकेश रोशन की मां यानी उनकी दादी ईरा रोशन से जुड़ी हैं। ईरा एक बंगाली ब्राह्मण थीं और मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ से उनका विवाह हुआ था। ऋतिक ने बताया कि उनकी दादी ने ही उन्हें ‘दुग्गु’ नाम दिया था, जो उनके पिता राकेश रोशन के निकनेम ‘गुड्डु’ का उल्टा था। यह नाम आज भी उनके परिवार और फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें