Don 3 Controversy: रणवीर सिंह ने डॉन 3 से अपने हाथ पीछे खींच लिए है, जिसके बाद से ही फिल्मी गलियारों में कॉन्ट्रोवर्सी की बू आ रही है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से रणवीर से 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की डिमांड की गई है, जो प्री-प्रोडक्शन पर खर्च किए गए हैं। इस बीच रणवीर ने ऋतिक रोशन का जिक्र विवाद को और गरमा रहा है।
डॉन 3 की चर्चा साल 2023 से शुरू हुई थी। फिल्मी गलियारों में खबर थी कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अब डॉन की फ्रेंचाइजी में नजर नहीं आएंगे। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में बाजीराव की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाह रुख के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को डॉन बनता देखना हर कोई एक्साइटेड भी था और शक भी था कि वह कमाल कर पाएंगे या नहीं।
2023 में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 का ऐलान किया और दुनिया को बता दिया कि अगले डॉन रणवीर सिंह होने वाले हैं। रणवीर के अपोजिट मुख्य भूमिका में कृति सेनन (Kriti Sanon) को चुना गया था।
कास्टिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन शूटिंग का काम शुरु हो नहीं पा रहा था। कभी कहा गया कि 2024 में शूटिंग शुरू होगी तो कभी 2025 में डेट को बताया गया। बिहाइंड द सीन क्या हो रहा था कि किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दी जी रही थी।
मगर दिसंबर 2025 में धुरंधर के आते ही रणवीर सिंह ने डॉन 3 से हाथ पीछे खींच लिए। पहले खबर आई कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से रणवीर ने फिल्म करने से मना कर दिया है। कहा गया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट खास नहीं लग रही है, लेकिन फरहान अख्तर ने इस दावे को गलत बताया। मामला तूल पकड़ता गया और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मेकर्स व रणवीर की 2 मीटिंग हो गई।
फरहान अख्तर की तरफ से रणवीर सिंह मुआवजा मांगते हुए कहा गया कि प्री-प्रोडक्शन हो जाने के बाद रणवीर के जाने से मेकर्स को नुकसान पहुंचा है। मगर रणवीर ने यह रकम देने से साफ मना कर दिया है। एक्टर ने कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार बिल्कुल नहीं हैं। इस मामले में ऋतिक रोशन का नाम सामने आया है।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 को छोड़ा था। रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अनप्रोफेशनलिज्म और 'डॉन 3' को फ्लोर पर लाने को लेकर फोकस की कमी बताई है। एक्टर ने दावा किया कि फरहान अख्तर के पास कभी कोई बाउंड स्क्रिप्ट तैयार ही नहीं थी और एक एक्टर के तौर पर, वह सिर्फ पूरी तरह से डेवलप्ड मटीरियल के साथ ही काम करते हैं। रणवीर ने कहा कि फरहान स्क्रिप्ट पर फीडबैक देने के लिए कभी तैयार नहीं थे।
रणवीर ने ये भी आरोप लगाया है कि प्रोड्यूसर्स ऋतिक रोशन को अप्रोच करने की फिराक में थे और 'धुरंधर' की सफलता के बाद ही उनसे दोबारा बात की गई थी। साथ ही फरहान अख्तर डॉन 3 पर ध्यान देने की बजाय अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और अपनी एक्टिंग पर फोकस किए थे। डॉन 3 पर काम आगे न बढ़ने की वजह से वह काफी टेंशन में रहने लगे थे।