ओड़िया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह समय बेहद दुखद साबित हुआ है। लोकप्रिय गायक ह्यूमन सागर का महज 34 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे उनके फैंस और साथी कलाकार गहरे सदमे में हैं। ह्यूमन सागर की आवाज ने ओड़िया संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके गाए हुए गीत लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए थे और उनकी गायकी में एक अलग ही जादू था। उनका करियर शानदार रहा, उन्होंने कई हिट फिल्मी गाने और एलबम दिए, उनका अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वे “भाग्य रेखा” गाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। उनका जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।
