Aamir Khan: 'दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं', गर्लफ्रेंड गौरी संग रिश्ते को लेकर बोले आमिर खान

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने फैंस को चौंका दिया।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं। "गौरी और मैं पार्टनर हैं। मेरे दिल में तो मैं उसके साथ शादीशुदा हूं। फॉर्मलाइज करेंगे या नहीं, ये आगे तय होगा।" 60 साल की उम्र में नई मोहब्बत पाने वाले आमिर का यह बयान फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज है।

25 साल पुरानी दोस्ती से प्यार तक

आमिर ने 60वें बर्थडे पर गौरी को ऑफिशियल किया था। उन्होंने बताया कि दोनों 25 साल पहले मिले, फिर संपर्क टूटा और 'एक्सीडेंटली' दोबारा जुड़े। गौरी प्रोडक्शन में काम करती हैं, 6 साल के बेटे की सिंगल मॉम हैं। आमिर ने कहा, "हम साथ रहते हैं। मेरी फैमिली खुश है।" एयरपोर्ट पर हाथ पकड़े स्पॉट होने से लेकर इवेंट्स में साथ नजर आना कपल की केमिस्ट्री सबको भा रही है। गौरी तमिल-आयरिश बैकग्राउंड से हैं, जिनके परिवार का भारत की आजादी से कनेक्शन रहा।

दो शादियों के बाद नया अध्याय

आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई, जिनसे जुनैद और आयरा हैं। 2002 में तलाक हुआ। फिर 2005 में किरण राव से शादी की, जिनसे आजाद पैदा हुआ। 2021 में सेपरेशन अनाउंस किया, लेकिन दोनों एक्स-वाइव्स से दोस्ताना रिश्ता है। हर फंक्शन में रीना-किरण पहुंचती हैं। आमिर कहते हैं, "दोनों बेहतरीन महिलाएं हैं। हम एक फैमिली हैं।" गौरी को भी फैमिली ने अपनाया हैं।


हाल ही में आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' हिट रही। आने वाली फिल्मों से फैंस का इंतजार है। गौरी संग लाइफ बैलेंस कर रहे आमिर का यह ओपन-अप पर्सनल ग्रोथ दिखाता है। फैंस उनकी खुशी में खुश, लेकिन लीगल मैरिज का कयास लगा रहे। गौरी स्प्रैट भी अक्सर आमिर के साथ पब्लिक अपीयरेंस में नजर आती हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हैं। कई लोग मानते हैं कि आमिर अब अपनी जिंदगी के उस दौर में हैं जहां उन्हें स्थिरता और सच्चा साथ चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।