मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं। "गौरी और मैं पार्टनर हैं। मेरे दिल में तो मैं उसके साथ शादीशुदा हूं। फॉर्मलाइज करेंगे या नहीं, ये आगे तय होगा।" 60 साल की उम्र में नई मोहब्बत पाने वाले आमिर का यह बयान फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज है।
