Ikkis BO Collection: ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 25 करोड़ का आंकड़ा, लेकिन धीमी रफ्तार बरकरार

Ikkis BO Collection: धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में लगभग ₹1.35 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹25.60 करोड़ तक पहुंच गया है।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement

2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज 'इक्कीस' ने दर्शकों के दिलों में जगह तो बनाई, लेकिन थिएटर्स में टिकट बिक्री ने निराश किया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं, रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को मामूली तेजी दिखाई। इंडस्ट्री ट्रैकरों के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन 1.35 करोड़ रुपये नेट कलेक्ट किया, जिससे कुल घरेलू कमाई 25.60 करोड़ हो गई। लेकिन 60 करोड़ के भारी बजट के सामने यह आंकड़ा बहुत छोटा लग रहा है। ऐसे में फिल्म का बजट वसूलना लगभग नामुमकिन नजर आता है।

फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पहले दिन 7 करोड़ से खाता खुला, ओपनिंग वीकेंड में 19 करोड़ से ऊपर कमाई हुई। लेकिन वीकडेज में गिरावट शुरू हो गई। मंडे से 1.25 करोड़, उसके बाद कमाई और कम होने लगी। ऑक्यूपेंसी महज 8.70% रही, जो मेट्रो सिटीज में भी सीमित दर्शकों को दिखाती है।

इसके साथ ही क्रिटिक्स ने स्टोरी, एक्टिंग और वॉर सीन की तारीफ की है। खासकर अगस्त्या के रोल 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीद परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। दिवंगत धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और सिमर भाटिया ने भी जान फूंकी है। मैडॉक फिल्म्स की यह प्रोडक्शन हाइप तो क्रिएट कर पाई, लेकिन फैमिली ऑडियंस और मास अपील की कमी ने नुकसान पहुंचाया।

9 जनवरी को प्रभास स्टारर 'द राजा साब' रिलीज हो चुकी, जो पैन-इंडिया हिट बनने को बेताब है। पहले ही 'धुरंधर' जैसे दिग्गजों से पीछे चल रही 'इक्कीस' को नई फिल्म से और झटका लगा। दूसरे वीकेंड पर ग्रोथ की उम्मीद कम लगाई जा रही है। कई सिनेमाघरों में शो कटने शुरू हो गए। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद मार्केटिंग और टाइमिंग गड़बड़ रही। ओवरसीज में भी महज 2 करोड़ ही कमाई हो पाई और वर्ल्डवाइड 30 करोड़ के आसपास रही।

फिल्म को लेकर मिक्स्ड रिव्यूज सामने आए हैं। जहां कुछ लोग कहानी और धर्मेंद्र-अगस्त्य की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई दर्शकों को फिल्म की गति और प्रस्तुति उतनी प्रभावी नहीं लगी। यही वजह है कि टिकट सेल्स में गिरावट देखने को मिली। ‘इक्कीस’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। एक तरफ आदित्य धर की ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म रिलीज़ हुई है, वहीं हॉलीवुड की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी दर्शकों को खींच रही है। ऐसे में ‘इक्कीस’ के लिए स्क्रीन और दर्शक दोनों बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।