Ikkis BO Collection: ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई, आगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा पहले हफ्ते में 26 करोड़ पर अटकी

Ikkis BO Collection: अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें थीं। यह वॉर ड्रामा बड़े पैमाने पर रिलीज हुई और फिल्म की कहानी भारतीय सेना के साहस और बलिदान पर आधारित है। लेकिन शुरुआती जोश के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:17 PM
Story continues below Advertisement

आगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से पीछे रह गई। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये वॉर ड्रामा 1 जनवरी को रिलीज हुई और नौवें दिन तक महज 26.35 करोड़ की ही कमाई कर पाई। शुरुआती उत्साह के बाद दर्शकों का रुझान तेजी से कम हुआ, जिससे फिल्म दूसरा हफ्ता संघर्ष के साथ शुरू कर रही है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के बावजूद ये संग्राम जीत नहीं पाई।

पहले हफ्ते का उतार-चढ़ाव भरा ग्राफ

पहले गुरुवार को 7 करोड़ से शानदार शुरुआत हुई। शुक्रवार को 3.5 करोड़, शनिवार 4.65 करोड़ और रविवार को 5 करोड़ का पीक देखा गया। लेकिन सोमवार से गिरावट शुरू 1.35 करोड़ पर अटक गई। मंगलवार को मामूली सुधार के साथ 1.6 करोड़, बुधवार 1.15 करोड़ और दूसरे गुरुवार को 1.25 करोड़ तक की ही कमाई हो पाई। नौवें दिन (दूसरा शुक्रवार) महज 85 लाख की कमाई हुई। कुल मिलाकर पहला हफ्ता 25.5 करोड़ पर खत्म हो गया अब कुल 26.35 करोड़ तक सीमित रह गया।


कम ओपनिंग और प्रतिस्पर्धा का बोझ

हिंदी ऑक्यूपेंसी दूसरे शुक्रवार को 11.57% रही। सुबह 6.75%, दोपहर 10.43%, शाम 13.36% और रात 15.74% तक रही। पहले दिन 2343 शो दर्ज हुए थे, अब 2000 के आसपास ही रह गए। जियो स्टूडियोज की 'धुरंधर' और 'तू मेरी मैं तेरी' जैसी फिल्मों से टक्कर ले रही। प्रभास की 'राजा साब' तेलुगु मार्केट में दबदबा जमाए हुए।

धर्मेंद्र की विदाई और मजबूत कास्ट

शिमर भाटिया, जयदीप अहलावत, वीवान शाह, सिकंदर खेर जैसे कलाकारों वाली फिल्म 1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। बसंतर की जंग में शहीद हुए PVC अरुण खेतार्पल की बायोपिक पर बनी है। धर्मेंद्र की आखिरी उपस्थिति भावुक मोमेंट लाती है। श्रीराम राघवन की पिछली फिल्मों की तुलना में ये कमजोर साबित हुई।

दूसरा वीकेंड 'धुरंधर' और नए रिलीज से मुश्किल बढ़ सकती है। बजट 60 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी 44% ही रिकवर किया गया है। दर्शकों को OTT रिलीज का इंतजार है। आगस्त्य का डेब्यू मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद वादा दिखा रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।