Get App

Ikkis Runtime: ‘इक्कीस’ को CBFC से मिला UA सर्टिफिकेशन, सेंसर बोर्ड ने काटा 15 सेकंड का ये डायलॉग... जानें क्यों हुआ ये बदलाव

Ikkis Runtime: श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा 'इक्कीस' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म को U/A (13+) सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव भी हुए हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 9:25 AM
Ikkis Runtime: ‘इक्कीस’ को CBFC से मिला UA सर्टिफिकेशन, सेंसर बोर्ड ने काटा 15 सेकंड का ये डायलॉग... जानें क्यों हुआ ये बदलाव

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इक्कीस’ सेंसर बोर्ड की कसौटी पर खरी उतर चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है, यानी यह फिल्म बच्चों के लिए अभिभावकों की देखरेख में उपयुक्त मानी गई है। हालांकि, बोर्ड ने फिल्म से भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित 15 सेकंड का एक डायलॉग हटाने का निर्देश दिया है।

फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 36 मिनट तय किया गया है। यह लंबाई दर्शाती है कि राघवन ने कहानी को विस्तार और गहराई से पेश किया है। ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है क्योंकि यह निर्देशक की पहली युद्ध-आधारित महाकाव्य फिल्म है। अब तक वह थ्रिलर और रहस्य से भरी कहानियों के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐतिहासिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि को चुना है।

सेंसर बोर्ड के मुख्य बदलाव

सीबीएफसी ने फिल्म में कई संवेदनशील हिस्सों पर कैंची चलाई है। ओपनिंग डिस्क्लेमर में पूना हॉर्स रेजिमेंट, कर्नल हनुथ सिंह और टैंक क्रू का आभार जताने के निर्देश दिए गए। बोर्ड ने योद्धाओं की तस्वीरें और अरुण के टैंक क्रू पर वॉयसओवर जोड़ने को कहा है। फिल्म के दूसरे भाग से भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आधारित 15 सेकंड का डायलॉग पूरी तरह हटा दिया गया। एक टैंक का नाम भी बदलने का सुझाव आया है। इसके अलावा, एंड क्रेडिट्स में डिफेंस एक्सपर्ट की सलाह से लेफ्टिनेंट जनरल की पूरी जानकारी टेक्स्ट और वॉयसओवर के साथ शामिल करने को कहा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें