Delhi Belly cult classic: इमरान खान स्टारर 'डेली बेली' कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म 23 करोड़ के बजट में बनी थीं, जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में बेहद बोल्ड सीन्स और गाली गलौज की भरमार थी। इस मूवी को युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था।
15 साल पहले सिनेमाघरों में इमरान खान की फिल्म डेली बेली को रिलीज किया गया था। फिल्म में अपशब्दों का खूब इस्तेमाल हुआ था। इतना ही नहीं जमकर बोल्ड सीन्स और कंटेंट भी देखने को मिला था। लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। खासकर टीनएजर्स के बीच मूवी ने खूब चर्चा बटोरी थी। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को बिल्कुल अलग ही जोनर की फिल्म कहा गया था। आमिर खान के प्रोडेक्शन में बनी ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है।
फिल्म के ज्यादातर डायलॉग इंग्लिश में थे, ताकि बिना किसी विवाद के अपशब्दों का इस्तेमाल हो सके। दर्शकों को ये फिल्म अच्छी लगी थी कि 23 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। दर्शकों ने इमरान खान स्टारर इस फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाया था।
2011 में अंग्रेजी अपशब्दों का चलन काफी था, यही कारण है कि इसमें ऐसे शब्दों को खास तवज्जो दी गई थी। फिल्म का प्रमोशन भी इसी के ईर्द गिर्द किया गया था। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के ऊपर बेस्ड है। नीतिन, ताशी और अरुप नाम के तीन लोग। अरुप एक कार्टूनिस्ट है, ताशी जर्नलिस्ट, जबकि नीतिन फोटोग्राफर। नीतिन तीनों दोस्तों में सबसे बेफिक्र और बिंदास इंसान होता है। उसे स्ट्रीट के किनारे का फूड यानी चटपटा खाना बहुत पसंद होता है और उसकी यही पसंद उसके दोस्तों को परेशानी में डाल देती है। तभी ताशी की गर्लफ्रेंड गैंगस्टर्स के बीच फंस जाती है। यहीं से कहानी में दिलचस्प मोड़ आने शुरू होते हैं।