Get App

Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का दिल्ली में निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Prashant Tamang : 43 वर्षीय प्रशांत तमांग की मौत दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर स्ट्रोक के बाद हुई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 2:58 PM
Prashant Tamang: इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग का दिल्ली में निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
'पाताल लोक 2 में स्नाइपर डेनियल का रोल भी निभाने से फिर चर्चा में आए थे तमांग

रविवार को संगीत की दुनिया के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई। साधारण परिवार से निकलकर लाखों लोगों की उम्मीद बने गायक प्रशांत तमांग का नई दिल्ली में निधन हो गया। 43 वर्षीय प्रशांत तमांग की मौत दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर पर स्ट्रोक के बाद हुई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दिल्ली लौट रहे थे तमांग

मीडिया के मुताबिक, वह अपनी मौत से कुछ ही समय पहले अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम पूरा कर राजधानी लौटे थे। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले उन्हें किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या की कोई शिकायत नहीं थीउनके अचानक चले जाने से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत तमांग ने बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी शुरू की। नौकरी के साथ-साथ संगीत उनका साथ कभी नहीं छूटा। वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा के साथ गाते थे और मन ही मन एक बड़े सपने को संजोए हुए थे, जिसने आगे चलकर उनकी जिंदगी बदल दी।

इंडियन आइडल 3 के थे विनर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें