Get App

Indian Stars At Met Gala: प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ से लेकर आलिया भट्ट तक, ये सितारे मेट गाला रेड कार्पेट पर दिखा चुके हैं फैशन का जलवा

Indian Stars At Met Gala: मेट गाला 2026 का आगाज 4 मई को होने वाला है। फैंस एक बार फिर से अपने चहेते स्टार्स का स्टाइलिश लुक देखने को बेकरार हैं। इस बीच हम आपको अब तक मेट गाला अटेंड कर चुके बॉलीवुड एक्टर्स के लुक्स एक बार फिर दिखाते हैं...

Manushri Bajpai
अपडेटेड May 02, 2026 पर 13:11
Indian Stars At Met Gala: प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ से लेकर आलिया भट्ट तक, ये सितारे मेट गाला रेड कार्पेट पर दिखा चुके हैं फैशन का जलवा

दीपिका पादुकोण
पादुकोण ने साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा के साथ मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। इस मौके पर उन्होंने 'Rei Kawakubo/Comme des Garçons- Art of the In-Between' थीम के ऑनर में टॉमी हिलफिगर का एक सैटिन गाउन पहना था। इस गाउन की खासियत इसकी बैकलेस डिज़ाइन थी। दीपिका ने अपने लुक को बालों में लगे हीरे के फूलों वाली एक्सेसरीज और लंबे ड्रॉप इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं 2018 में उन्होंने लाल रंग का स्कल्प्चरल गाउन कैरी किया था। जबकि 2019 में दीपिका पादुकोण ने 'Camp: Noted on Fashion' थीम के लिए Zac Posen द्वारा डिज़ाइन किए गए बॉर्बी गाउन और लुक को कैरी किया था।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में मेट गाला में अपने डेब्यू के लिए राल्फ लॉरेन से इंस्पायर ट्रेंच कोट वाला लुक कैरी किया था। चोपड़ा उन पहली बॉलीवुड हस्तियों में से एक थीं, जिन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ इस इवेंट में शिरकत की थी। 2018 में देसी गर्ल ने मेट गाला के लिए मरून वेलवेट गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने सोने की लेस वाला एक हेडपीस लगाया था। 2019 में एक्ट्रेस ने वंडरलैंड के मैड हैटर किरदार से प्रेरित ग्रे रंग के ट्यूल गाउन को चुना था। 2023 में ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में वह निक के साथ फिर से ट्यूनिंग करती दिखी थीं। जबकि 2025 में पोल्का-डॉट्स वाला Balmain गाउन कैरी किया था। उन्होंने इस लुक को एक बड़ी राउंड कैप और Bvlgari के शानदार 241-कैरेट Magnus Emerald नेकलेस के साथ पूरा किया था।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का 2023 का मोस्ट अवेटेड मेट गाला डेब्यू बहुत ही शानदार रहा था। भट्ट ने प्रबल गुरुंग का कस्टम गाउन पहना था, जो कार्ल लेगरफेल्ड के चैनल के 1992 के फॉल/विंटर कलेक्शन के ब्राइडल लुक से प्रेरित था। उनके पूरे सफ़ेद आउटफिट पर मोतियों की कढ़ाई की गई थी। वहीं 2024 भट्ट ने सब्यसाची की अपनी कस्टम मिंट-ग्रीन साड़ी से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिसमें 23 फुट लंबा 'ट्रेन' था।

कियारा आडवाणी
अपने मेट गाला डेब्यू में कियारा आडवाणी ने गौरव गुप्ता की खास डिज़ाइन की हुई ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर आग लगा दी थी। बेबी बंप के साथ उनका लुक ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत दिखा था, जिसके ऊपर एक सुनहरे रंग का स्कल्प्चरल कोर्सेट पहना हुआ था।

दिलजीत दोसांझ
अपने पहले Met Gala रेड कार्पेट के लिए, Diljit Dosanjh ने अपना शाही पंजाबी अंदाज दिखाया था। उन्होंने Prabal Gurung के डिज़ाइन सूट और Golecha जूलरी और एक मैचिंग पगड़ी पहनी थी। हाथ में एक कृपाण ने उनके इस लुक को पूरा किया था।

शाहरुख खान
Met Gala डेब्यू के लिए शाहरुख खान ने सब्यसाची के शानदार ऑल-ब्लैक सूट में एक डैंडी लुक अपनाया था। हीरों से जड़ा 'K' पेंडेंट, लेयर्ड ज्वेलरी और एक छड़ी ने उनके लुक में ड्रामेटिक टच दिया था, जबकि बिखरे हुए बाल, डार्क शेड्स और लेदर बूट्स ने उनके इस लुक को उनका सिग्नेचर स्टाइल दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें