Vampiii aka Vinayak Sharma: कंटेंट क्रिएटर्स पर सरकार के रुख से खुश है विनायक शर्मा, सोशल मीडिया पर 1 मिलियन लोग करते हैं फॉलो

Vampiii aka Vinayak Sharma: 1 फरवरी को घोषित हुए बजट में सरकार ने स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अलग से कोर्स चलाने का ऐलान किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस का फायदा ले सकें और अच्छा कंटेंट बनान सीखें।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
कंटेंट क्रिएटर्स पर सरकार के रुख से खुश है विनायक शर्मा

Vampiii aka Vinayak Sharma: इंस्टाग्राम पर वायरल Vampiii, जिन्हें लोग विनायक शर्मा के नाम से भी जानते हैं, आज एंटरटेनमेंट कंटेंट की दुनिया में एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। उज्जैन जैसे छोटे शहर से निकलकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मनोरंजन के लिए ज़रूरी नहीं कि ज़्यादा बोलना पड़े—कभी-कभी खामोशी ही सबसे ज़्यादा असर करती है।

हाल में उन्होंने बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऐलान की गई राशि को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि लोग अब और ज्यादा आगे बढ़ेंगे और अच्छा कंटेंट बनाएंगे। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बता दें कि रिसर्च पर आधारित और विजुअल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को सरकान ने तोहफा दिया है। बजट में सूचना और प्रचार के लिए 1,476.83 करोड़ रुपये और ब्रॉडकास्टिंग के लिए 2,750.19 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Vampiii के वायरल रील्स पूरी तरह एंटरटेनमेंट पर आधारित होते हैं, जहां एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और बैकग्राउंड म्यूज़िक ही पूरी कहानी कह देते हैं। उनके वीडियो में ना ओवरएक्टिंग होती है, ना ज़बरदस्ती के डायलॉग—बस एक सिचुएशन, एक फील और स्क्रीन पर छा जाने वाला अंदाज़। यही वजह है कि उनके रील्स बार-बार देखे जाते हैं और आसानी से वायरल हो जाते हैं।


उनका कंटेंट दोस्ती, भाईचारे, स्टाइल, स्वैग और लाइफ के रियल मोमेंट्स को मज़ेदार तरीके से पेश करता है। “Bhaiyo ka pyaar” और “Comeback” जैसे रील्स दर्शकों को सीधे जोड़ लेते हैं, जहाँ एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक पॉजिटिव वाइब भी महसूस होती है। हर वीडियो ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का छोटा लेकिन दमदार सीन हो।

Vampiii की फैन फॉलोइंग, जिसे MARD ARMY के नाम से जाना जाता है, उनके एंटरटेनमेंट कंटेंट की सबसे बड़ी ताकत है। यह कम्युनिटी उनके रील्स को शेयर करती है, ट्रेंड में लाती है और हर नए वीडियो को वायरल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसी सपोर्ट के चलते उनका कंटेंट उज्जैन से निकलकर पूरे देश के Instagram फीड तक पहुंचता है।

लगातार कंटेंट डालना और अपने एंटरटेनमेंट स्टाइल से समझौता न करना ही Vampiii की सबसे बड़ी खासियत है। करीब हजार रील्स के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सादा लेकिन स्टाइलिश एंटरटेनमेंट भी डिजिटल दुनिया में बड़ा कमाल कर सकता है। Instagram viral creator Vampiii aka Vinayak Sharma आज सिर्फ एक क्रिएटर नहीं, बल्कि वायरल एंटरटेनमेंट का एक मजबूत नाम बन चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।