Get App

IRS अन्वेष की फिल्म 'कथाकार की डायरी' सत्यजीत राय और मृणाल सेन के सिनेमा की याद दिलाती है: शत्रुघ्न सिन्हा

अब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और हाल ही में मुंबई के जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड में बेहद करीबी लोगों के लिए फिल्म की एक प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें लीजेंडरी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने फिल्म देखकर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म वाकई बेहतरीन है

Amitabh Sinhaअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 5:20 PM
IRS अन्वेष की फिल्म 'कथाकार की डायरी' सत्यजीत राय और मृणाल सेन के सिनेमा की याद दिलाती है: शत्रुघ्न सिन्हा
IRS अन्वेष की फिल्म 'कथाकार की डायरी' सत्यजीत राय और मृणाल सेन के सिनेमा की याद दिलाती है: शत्रुघ्न सिन्हा

IRS अन्वेष अपनी फिल्म 'कथाकार की डायरी' (The Story of ordinary lives) को लेकर काफी चर्चा में हैं। निर्देशक अन्वेष ने इस फिल्म को बनाने के लिए जमकर मेहनत की है। दिन में वह ऑफिस की ड्यूटी करते और रात में फिल्म की शूटिंग।

अब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और हाल ही में मुंबई के जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड में बेहद करीबी लोगों के लिए फिल्म की एक प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें लीजेंडरी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने फिल्म देखकर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म वाकई बेहतरीन है।"

शत्रुघन सिन्हा कहते है, "अन्वेष की फिल्म से एक स्पेशल कनेक्ट फील होता है। असल में यह फिल्म मुझे मेरे कॉलेज FTII के दिनों की याद दिलाती है, यहीं सीख कर तो मैं आगे आया था। इस तरह की फिल्में देखकर मैं बड़ा हुआ और सीखा हूं। यह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फिल्म है।'

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते है, "अन्वेष ने भले ही कम बजट और लिमिटेड रिसोर्स में फिल्म बनाई हो, लेकिन यह फिल्म सत्यजीत रे (माणिक दा) और मृणाल सेन की फिल्मों की याद दिलाती है। फिल्म देखते हुए मुझे वो दौर याद आ गया। जब इस तरह की इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली टेक्निकल साउंड फिल्में बनती थीं। भले ही फिल्म प्रोडक्शन और रिसोर्स का बजट नहीं था, लेकिन म्यूजिक से लेकर फिल्म का हर किरदार जमीनी है। कहीं से कुछ भी बनावटी नहीं लगता। साथ ही सिनेमा के प्रति निर्देशक अन्वेष का जुनून पर्दे पर दिखाई देता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें