साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों करियर के दो राहों पर खड़े दिख रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज 'द राजा साब' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों को धोखा दिया, जिसके बाद 'सालार 2' को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर दावे होने लगे कि सीक्वल ठंडे बस्ते में चला गया है या फिर पूरी तरह रीमेक हो रही है। लेकिन मेकर्स ने श्रुति हासन के बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर कर साफ संकेत दिया फिल्म पूरी तरह ट्रैक पर है।
'द राजा साब' की नाकामी ने प्रभास के फैंस को झकझोर दिया। रिपोर्ट्स थीं कि डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रभास पुरानी स्क्रिप्ट को नए सिरे से ढाल रहे हैं, क्योंकि तीन साल पुरानी फॉर्मूला अब ऑडियंस को भाए नहीं है। संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' (2027 रिलीज) के ऐलान ने तो माहौल और गर्मा दिया। लेकिन मेकर्स ने श्रुति के साथ प्रभास की मुस्कुराती फोटो पोस्ट की, जिसमें दोनों मोबाइल स्क्रीन पर कुछ देख रहे।
'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' ने दिसंबर 2023 में धमाल मचाया था। काल्पनिक शहर खांसार में दो दोस्तों की दुश्मनी की यह कहानी ने 650 करोड़ कमाए। प्रभास (देवा), पृथ्वीराज सुकुमारन (वरादा), श्रुति हासन (आध्या), जगपति बाबू जैसे सितारों ने कमाल किया। दूसरा भाग वहीं से शुरू होगा, जहां क्लाइमेक्स खत्म हुआ खून, खि़यानत और पावर गेम्स का तूफान मचा। मेकर्स का यह कदम अफवाहें थामने और हाइप बनाने का स्मार्ट मूव है।
फैंस का जोश देखिए—'देवा वापस आ गया!' ट्रेंड कर रहा। प्रभास की 'फौजी' और 'स्पिरिट' के बीच 'सालार 2' का बैलेंस कब होगा? प्रशांत नील का जादू फिर चलेगा या नहीं, 2026-27 में साफ होगा। फिलहाल, यह पोस्ट प्रभास के करियर को नई उम्मीद की किरण बनेगी।
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस खबर पर नाराज़गी जताई है। कई लोगों ने लिखा कि ‘सलार’ जैसी फिल्म का सीक्वल रोकना दर्शकों के लिए बड़ा झटका है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि अगर मेकर्स स्क्रिप्ट पर और मेहनत कर रहे हैं तो इंतजार करना बेहतर होगा, ताकि फिल्म पहले से भी ज्यादा दमदार बन सके।
‘सलार’ की सफलता ने साउथ सिनेमा को एक नया मुकाम दिया था और इसे पैन-इंडिया हिट माना गया। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर इंडस्ट्री में भी चर्चा तेज है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि मेकर्स सही समय और रणनीति के साथ फिल्म को फिर से लॉन्च करेंगे।