Get App

Oscars 2026: ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट, शाहरुख खान ने की तारीफ

Oscars 2026: नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ भारत की ओर से 98वें अकामदी अवॉर्ड्स में पहुंचने के एक कदम और करीब आ गई है। विषाल जेठवा, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत यह सामाजिक ड्रामा फिल्म ऑस्कर 2026 की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 9:05 AM
Oscars 2026: ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट, शाहरुख खान ने की तारीफ
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट, शाहरुख खान ने की तारीफ

Oscars 2026: नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ भारत की ओर से 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में पहुंचने के एक कदम और करीब आ गई है। विषाल जेठवा, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत यह सामाजिक ड्रामा फिल्म ऑस्कर 2026 की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 12 कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट जारी की है। इनमें एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, कास्टिंग, सिनेमैटोग्राफी, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म, इंटरनेशनल फीचर फिल्म, लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, संगीत (ओरिजिनल स्कोर), संगीत (ओरिजिनल सॉन्ग), साउंड और विजुअल इफेक्ट्स शामिल हैं।

होमबाउंड ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई

इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में, होमबाउंड अन्य देशों की फिल्मों के साथ मुकाबला करेगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा, “होमबाउंड को 98वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हमें दुनिया भर से मिले असाधारण प्यार और समर्थन के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें