Ishaan Khatter Oops Moment: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्ट एक कॉफी शॉप से निकलते वक्त ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए। एक्टर एक कैफे से बाहर निकल रहे थे, तभी उनके हाथ से कॉफी गिर गई। ‘होमबाउंड’ से तारीफें बटोरने वाले ईशान खट्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में ईशान खट्टर के हाथ से कॉफी गिरती दिख रही है, जो उनके व्हाइट पैंट पर गिर जाती है। एक्टर के कपड़े खराब हो जाते हैं। लेकिन पहले से ही बाहर खड़े पैपराजी ने उनका ये मूमेंट कैमरों में कैद कर लिया। हालांकि एक्टर ने वीडियो न बनाने के लिए हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट भी की।
ईशान खट्टर हाल में ही मुंबई पहुंचे हैं, जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज के साथ कॉफी डेट प्लान की। जिसके लिए कपल एक कैफे में पहुंचा था, जब दोनों वहां से बाहर निकल रहे थे, तो ईशान खट्टर के साथ एक छोटा-सा Oops Moment हो गया। एक्टर अपनी कॉफी कपड़ों पर गिरा ली। इस दौरान चांदनी काफी परेशान दिखीं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में ईशान खट्टर और चांदनी बैंज काफी क्यूट लग रहे हैं। ईशान ऑरेंज शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। वहीं, चांदनी ब्राउन टॉप और पिंक ट्रैक पैंट में खूबसूरत लग रही हैं। जब दोनों वहां से निकल रहे थे, तो ईशान ने सीढ़ियों पर कॉफी गिरा दी थी। इसके बाद ईशान थोड़ी देर के लिए अनकंफर्टेबल दिखे और अंदर चले गए। फिर थोड़ी देर बाद कपल बाहर आया और गाड़ी में बैठकर घर को रवाना हो गया।