Jaat Box Office Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को काफी समय से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था। गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन अभी तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना धमाल नहीं मचा पाई है। फिल्म के रिलीज को 4 दिन बीत गए हैं। रविवार को इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है।
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 40.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.06 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। ये अब तक का सबसे ज्यादा एक दिन में हुआ कलेक्शन है। इसके साथ पहली बार फिल्म ने एक ही दिन में 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म की कुल 25.51% हिंदी ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में 11.67%, दोपहर में 30.93% और शाम के शो में 33.93% सीटें भरी रहीं। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। वहीं 'जाट' फिल्म की पहले दिन की कमाई 9.5 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़ और तीसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह जाट फिल्म ने 4 दिनों में 40.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'जाट' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसको गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। गोपीचंद की ये पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर बनाया है। इसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। इनके साथ सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज भी हैं।
फिल्म 'जाट' की कहानी ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें हर कोई प्यार से "जाट" कहकर बुलाते हैं। चेन्नई से अयोध्या जाते समय ट्रेन रास्ते में चिराला के पास एक गांव में अचानक रुक जाती है। वहीं पर उनकी मुलाकात एक रणतुंगा से होती है, जिसे लोग मुथुवेल करिकालन के नाम से भी जानते हैं। रणतुंगा पहले जाफना टाइगर फोर्स का डिप्टी कमांडर था और अब भ्रष्ट पुलिस की मदद से उस गाव पर ज़ुल्म करता है। यहीं से जाट और रणतुंगा के बीच टकराव की शुरुआत होती है।