Vashu Bhagnani: जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी की बिगड़ी तबियत, लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए फिल्ममेकर

Vashu Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह के ससुर और जैक भगनानी के पिता वासु भगनानी की तबियत बिगड़ गई है। लंदन के अस्पताल में फिल्ममेकर को भर्ती कराया गया है।

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 1:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वाशु के अस्पताल में भर्ती होने की खबर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी के कुछ दिनों बाद आई है। खबरों के अनुसार डिपार्टमेंट ने वाशु के साथ-साथ उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़ी 12 जगहों पर तलाशी ली गई थी।

Vashu Bhagnani: फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाशु UK में रहते हैं। उनकी तबियत बिगड़ने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। ANI के अनुसार जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने अकेले रहने की इच्छा जताई। वाशु के अस्पताल में भर्ती होने की खबर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी के कुछ दिनों बाद आई है। खबरों के अनुसार डिपार्टमेंट ने वाशु के साथ-साथ उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़ी 12 जगहों पर तलाशी ली गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फंड में गड़बड़ी के शक में 12 जगहों पर तलाशी शुरू की थी। रिपोर्ट के अनुसार जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या फिल्म प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के नाम पर विदेश में पैसा भेजा गया था। कई टीमें डॉक्यूमेंट्स, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और कथित विदेशी लेन-देन की जांच कर रही थीं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुमार मंगत की कंपनी 'पैनोरमा स्टूडियोज' से जुड़ी जगहों पर भी तलाशी ली। इस बीच वाशु और रकुल ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तलाशी की खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


वाशु भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट के हैं मालिक

वाशु भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1986 में पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। 1995 में उन्होंने गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, जिनमें 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'रहना है तेरे दिल में' शामिल हैं।

हाल के सालों में पूजा एंटरटेनमेंट की बॉक्स-ऑफिस कमाई लगातार कम होती गई है। 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'बेल बॉटम' जैसी बड़े बजट की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। वाशु के बेटे जैकी भगनानी ने 2009 की फिल्म 'कल किसने देखा' से एक एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें 2011 की फिल्म 'F.A.L.T.U' से पहचान मिली।

कई फिल्मों के सफल न होने के बाद जैकी फिल्म प्रोडक्शन के काम में भी आ गए। 2016 में उन्होंने अपने पिता वाशु के साथ पूजा एंटरटेनमेंट में काम करना शुरू किया। मई में वाशु भगनानी, रमेश तौरानी और डायरेक्टर डेविड धवन के बीच 1999 की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के गानों को लेकर विवाद सामने आया था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

वाशु भगनानी ने आरोप लगाया था कि 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' गानों का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म में किया गया था। उन्होंने ₹400 करोड़ का मुकदमा दायर किया था। वाशु का दावा था कि गानों के ऑडियो राइट्स टिप्स (Tips) के पास थे, जबकि वीडियो और अन्य राइट्स उनकी कंपनी के पास थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें 'कुली नंबर 1' से ₹27 करोड़ का नुकसान हुआ था।

वाशु ने डेविड धवन पर 'बीवी नंबर 1' का सीक्वल बनाने का वादा पूरा न करने का आरोप भी लगाया था। वहीं रमेश तौरानी ने कहा था कि पुराने मतभेद सुलझा लिए गए हैं, लेकिन वाशु ने इस दावे को खारिज कर दिया था।वहीं उनके ऑफिस के कर्मचारियों ने 2025 में बकाया भुगतान न मिलने का भी आरोप लगाया था।

उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि वाशु ने कंपनी की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए ऑफिस की जगह बेच दी है। हालांकि बाद में वाशु ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्डिंग बेची नहीं थी, बल्कि उसे फिर से डेवलप किया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।