Get App

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस और टायला ने थिरकाए साथ में कदम, ‘Chanel’ सॉन्ग के साथ क्रिएट किया क्रॉस-कल्चरल डांस मोमेंट

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस लगातार ग्लोबल स्तर पर पहचान बना रही हैं। एक्ट्रेस ने ग्रैमी विजेता ग्लोबल स्टार टायला ने हाल ही में एक खास क्रॉस-कल्चरल मोमेंट शेयर किया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:52 PM
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस और टायला ने थिरकाए साथ में कदम, ‘Chanel’ सॉन्ग के साथ क्रिएट किया क्रॉस-कल्चरल डांस मोमेंट
जैकलीन फर्नांडिस और टायला ने थिरकाए साथ में कदम

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस और ग्रैमी विजेता ग्लोबल स्टार टायला ने हाल ही में एक खास क्रॉस-कल्चरल मोमेंट साझा किया। यह मौका टायला की भारत में पहली यात्रा के दौरान देखने को मिला, जब वह मुंबई में अपने डेब्यू परफॉर्मेंस के लिए आई थीं। दोनों कलाकारों को टायला के ग्लोबल हिट गाने ‘Chanel’ के वायरल हुक स्टेप को साथ में करते हुए देखा गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया।

यह इंटरैक्शन इंडियन स्नीकर्स फेस्टिवल में टायला के हाई-एनर्जी डेब्यू परफॉर्मेंस के बाद हुआ, जिसने भारतीय दर्शकों के बीच खासा ध्यान खींचा और एक उभरते कल्चर कनेक्शन को दर्शाया। इस खास पल में, जैकलीन वह इकलौती भारतीय कलाकार रहीं, जिनके साथ टायला ने यह आइकॉनिक डांस मोमेंट साझा किया।

इस मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए, टायला और जैकलीन एक अनौपचारिक और बेबाक बातचीत के लिए साथ आईं। इस बातचीत में टायला का भारतीय पॉप कल्चर से परिचय, शाहरुख़ ख़ान से जुड़ी हल्की-फुल्की बातें, भारतीय खाने का स्वाद चखना, और जैकलीन द्वारा टायला को अपनी कल्चर पहचान से रूबरू कराते हुए उन्हें ‘गेंदा फूल’ के आइकॉनिक डांस स्टेप्स सिखाना शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें