Jaideep Ahlawat Bhangra: पहले आई शर्म...फिर धमाकेदार किया भांगड़ा, जयदीप अहलावत के डांस की दीवानी हुईं मलाइका

Jaideep Ahlawat Bhangra: अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले जयदीप अहलावत को लोगों ने डांस करते हुए शायद ही देखा होगा। लेकिन हाल में उन्होंने ऐसा भांगड़ा किया कि उनके सामने मालाइका अरोड़ा भी फीकी लगीं।

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 5:40 PM
जयदीप अहलावत के डांस की दीवानी हुईं मलाइका

Jaideep Ahlawat Bhangra: हर क्लास में एक ऐसा बच्चा होता है, जो दिखने में काफी सीरियस होता है। लेकिन उसके अंदर हुनर का खजाना छुपा होता हैं। उसके अलग रंग जब अचानक से बाहर आते हैं तो देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। बॉलीवुड में भी एक ऐसा ही एक्टर है, जिसका नाम जयदीप अहलावत है। वह अपने ठेट देसी अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीत लेते हैं। लोग उन्हें हर तरह के रोल में इमेजिन कर लेते हैं, लेकिन डांस करते वह आजतक नजर नहीं आए थे।

हाल में जयदीप अहलावत मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) में शिरकत करने पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी वहां पर मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में तीनों स्टेज पर भांगड़ा सिखाते लोगों को दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो जयदीप पीछे छुपते दिखते हैं, लेकिन मुकेश छाबड़ा ने उन्हें कहा तो वो आगे आए। इसके बाद फिर वह धमाकेदार भांगड़ा डांस से स्टेज पर आग लगा देते हैं।


जयदीप अहलावत का इतना शानदार और बेबाकी के साथ भांगड़ा करना वहां मौजूद लोगों में जोश भर देता है। लोग खूब हूटिंग करते हैं। वहीं मुकेश के अलावा मलाइका अरोड़ा भी उन्हें देकखर शॉक रह जाती हैं। इसके बाद दोनों अपना डांस भूलकर जयदीप को चीयर करते हैं। सब जयदीप से वन मोर कहकर और भांगड़ा करने की गुहार लगाते हैं। वहीं एक्टर का ये रूप देख फैंस भी जोश से भर जाती है और जयदीप जयदीप चिल्लाती नजर आती है। इसके साथ ही जब एक्टर डांस खत्म कर देते हैं, तो ऑडियंस ने Once More की भी डिमांड भी की।

जयदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जयदीप कमाल, मलाइका हैरान..' एक ने लिखा, 'उनका अंदाज़ कमाल का है।" अन्य ने लिखा, 'शानदार मूव्स।' बता दें कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 में जयदीप को ‘पाताल लोक सीज़न 2’ में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के रोल के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।