Jailer 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत की फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी, 10वें दिन इतनी कमाई की

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' एक तमिल एक्शन ड्रामा है, जिसमें रजनीकांत ने रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है।

अपडेटेड Oct 25, 2026 पर 10:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हफ्ते के दिनों में सुस्ती के बावजूद 'जेलर 2' के दूसरे वीकेंड में उछाल आने के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'जेलर 2' का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को भारत में फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट आने के बावजूद रिलीज के नौ दिनों के भीतर ही इसने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं 10वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है

10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

10वें दिन 'जेलर 2' ने 11,591 शोज़ के जरिए ₹24.15 करोड़ की नेट कमाई की — तमिल (10वां दिन) में 5,545 शोज से ₹16.25 करोड़, तेलुगु (10वां दिन) में 1,835 शोज से ₹4.40 करोड़, हिंदी (10वां दिन) में 4,008 शोज से ₹2.90 करोड़ और कन्नड़ (10वां दिन) में 203 शोज से ₹0.60 करोड़ की कमाई हुई। इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹436.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹373.00 करोड़ हो गया है।


विदेशों में फिल्म ने 10वें दिन ₹10.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹229.50 करोड़ तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹666.30 करोड़ हो गया है।

ऑक्यूपेंसी

'जेलर 2' (तमिल 2D) की 10वें दिन अब तक की कुल ऑक्यूपेंसी 44.38% रही है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 29% और दोपहर के शो में 48.15% रही। वहीं शाम के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 56% हो गई।

एडवांस बुकिंग में दिखी बढ़ोतरी

हफ्ते के दिनों में सुस्ती के बावजूद 'जेलर 2' के दूसरे वीकेंड में उछाल आने के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। 24 अक्टूबर (रविवार) के लिए एडवांस बुकिंग से 10.82 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इन रुझानों को देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म वीकेंड के दौरान भारत में 60 से 75 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई कर सकती है। हालांकि फाइनल आंकड़े इस बात पर निर्भर करेंगे कि कितने लोग सीधे सिनेमाघर पहुंचते हैं (वॉक-इन) और आगे कितनी और बुकिंग होती है।

दिन-वार कलेक्शन

'जेलर 2' ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 47.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 42.35 करोड़ रुपये और छठे दिन 46.80 करोड़ रुपये कमाए। सातवें दिन फिल्म की कमाई घटकर 28.15 करोड़ रुपये और आठवें दिन 17.15 करोड़ रुपये रह गई। नौवें दिन, इसने 14.50 करोड़ रुपये (नेट) की और कमाई की।

फिल्म के बारे में

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत ने रिटायर हो चुके जेलर 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' का किरदार निभाया है। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, शिवराजकुमार, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में तमिल, हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।