'जन नायकन से लेकर राजा साहब तक...' सिनेमाघरों में इस हफ्ते तहलका मचाने आ रही है ये फिल्में

साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की रिलीज होने वाली है और इसकी शुरुआत इसी हफ्ते से हो चुकी है। इस हफ्ते सिनेमाघरों फिल्म इक्कीस रिलीज हो चुकी है। जानें इस इस हफ्ते सिनेमाघरों पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है

साल 2026 में कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने वाली है। ये साल दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इस बार दर्शकों को पॉलिटिकल एक्शन और देशभक्ति से जुड़ी वॉर स्टोरीज के साथ-साथ फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी और हल्के-फुल्के मनोरंजक फिल्में भी देखने को मिलेंगी। साल 2026 का बड़ी फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

जन नायकन

थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। फिल्म में विजय एक दमदार और प्रभावशाली किरदार में नजर आएंगे, जिसमें जोरदार एक्शन के साथ सामाजिक मुद्दों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियमणि, गौतम वासुदेव मेनन सहित कई और कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


किस किसको प्यार करूं 2

कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कपिल शर्मा का जाना-पहचाना मजाकिया अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म की सिचुएशनल कॉमेडी और बड़ी-बड़ी गलतफहमियों के सहारे दर्शकों को हंसाने की कोशिश की गई है। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगा। फिल्म पहले 12 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी, लेकिन धुरंधर की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के चलते इसे जल्द ही सिनेमाघरों से हटा लिया गया था।

द राजा साब

9 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'द राजा साब' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मारुति के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी में प्रभास एक नए और अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, अनुपम खेर, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, बोमन ईरानी और समुथिरकानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी और इसमें कॉमेडी, सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और शानदार विज़ुअल्स देखने को मिलेंगे।

शम्भाला: ए मिस्टिकल वर्ल्ड

इस हफ्ते रिलीज हो रही अलग-अलग तरह की फिल्मों के बीच दर्शक फैंटेसी ड्रामा 'शम्भाला: ए मिस्टिकल वर्'ल्ड भी देख सकेंगे। आदि साईकुमार स्टारर और उगंधर मुनि के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले तेलुगु दर्शकों को काफी पसंद आ चुकी है। अब हिंदी ऑडियंस के लिए सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म 9 जनवरी को हिंदी में रिलीज होगी, जिसमें अर्चना अय्यर, मधुनंदन, प्रवीण, अन्नापूर्णम्मा, स्वासिका विजय, हर्षवर्धन, रवि वर्मा, रंगधम, आयशा मरियम और शिवकार्तिक डंडा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।