Credit Cards

Janhvi Kapoor: फूलों की साड़ी पहन 'परम सुंदरी' बनीं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्लैमरस वीडियो

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म परम सुंदरी अगस्त में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म के प्रमोशन में टीम जी जीन से लगी हुई हैं। इसी दौरान जाह्नवी कपूर का दर्शकों को बेहद ग्लैमरस रूप देखने को मिला है। एक्ट्रेस इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 9:30 PM
Story continues below Advertisement
'परम सुंदरी' बनीं जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल

Janhvi Kapoor: अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के मेकर्स ने हाल में ही फिल्म का नया गाना 'भीगी साड़ी' फैंस के सामने पेश कर दिया है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर बारिश में रोमांस करते दिख रहे हैं। फैंस गाने को देख खुद पर काबू पा ही पाए थे कि जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक और शानदार लुक शेयर कर उनकी धड़कने बढ़ा दी हैं।

जाह्नवी कपूर आए दिन अपने नए-नए फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं जबसे उनकी आने वाली फिल्म परम सुंदरी का प्रमोशन शुरू हुआ है। एक्ट्रेस के रोज नए अवतार देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभा रही हैं।


वैसे तो जाह्नवी कपूर की पैदाइश एक पंजाबी फैमली में हुई हैं। लेकिन उनकी मां श्रीदेवी साउथ से थी। इसके चलते एक्ट्रेस साउथ कल्चर से बचपन से ही जुड़ी हैं। वहीं बहुत करीने से वह साउथ साड़ी से लेकर हर लुक को कैरी करती हैं। अब हाल में ही व्हाइट और पिंक फूलों से बनी इस साड़ी में उनका लुक सबको दीवाना बना रहा है।

जाह्नवी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह व्हाइट और पिंक फूलों से बनी साड़ी कैरी किए हुए दिख रही हैं। वहीं वीडियो में उन्होंने अपनी फिल्म का परदेसिया गाना लगाया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपना यह लुक ओपन हेयर, हैवी ब्लाउज और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है। फैंस को उनका ये अवतार काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि फिल्म "परम सुंदरी" का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। वहीं इसे दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इसके गानों को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है।

Diljit Dosanjh: बायकॉट के बाद भी दिलजीत दोसांझ के करियर पर नहीं आई आंच, एक्टर ने साइन की एक और बॉलीवुड फिल्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।