Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने 'देवरा' फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और अब 'चुट्टामल्ले' गाने का उनका एक आपत्तिजनक AI-मॉर्फ्ड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor AI Morphed Clip: जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने 'देवरा' फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और अब 'चुट्टामल्ले' गाने का उनका एक आपत्तिजनक AI-मॉर्फ्ड वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।
महिलाओं को सिर्फ एक 'वस्तु' की तरह दिखाने के लिए टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाना "बहुत ज्यादा अपमानजनक और गलत" है। एक डिटेल्ड बयान शेयर करते हुए जाह्नवी ने कहा, "महिलाओं को सिर्फ एक 'वस्तु' की तरह दिखाने और बिना मर्जी के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना बहुत अपमानजनक है और यह लगभग सेक्शुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) जैसा ही है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने कभी न कभी इसका सामना किया है और हर जगह महिलाएं तेजी से इसका शिकार हो रही हैं।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंसेंट, मर्जी, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान - ये इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए, फिर भी न जाने क्यों इन्हें मुश्किल माना जाता है। असल में ये मुश्किल नहीं हैं।" जाह्नवी ने महिला की सीमाओं (बाउंड्रीज़) का सम्मान करने की अहमियत के बारे में भी बात की, चाहे उसने कुछ भी पहना हो या पहले किसी चीज के लिए हामी भरी हो। वहीं उन्होंने इस उनके लिए आवाज उठाने वाले साउथ एक्टर्स को थैंक्यू कहा।
रामगोपाल वर्मा हुए नाराज
अपने X अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा- सभी सेलेब्रिटीज बस एक ही चीज में सफल रहे - उस आपत्तिजनक लिंक का प्रचार करना, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों ने उसे देखा।" समझदारी भरा काम तो यह होता कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसका प्रचार किया जाता। इसके बजाय उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट की ओर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा जो कि खुद भी एक अपराध है।
उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित का नाम बताने के बजाय उन्हें इसके पीछे के अपराधी को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा- समझदारी इसी में होती कि अपराधी को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता और उसे सबके सामने लाया जाता... इसके बजाय, उन्होंने ट्वीट करके पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक कंटेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान खींचा, जो कि खुद एक अपराध है।"
एक और ट्वीट में RGV ने AI के बारे में बात करते हुए कहा- "जब आप जीत नहीं सकते तो आपको साथ हो जाना चाहिए... अगर आप AI से लड़ेंगे, तो यह आपका अस्तित्व ही मिटा देगा।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।