Shabana Azmi birthday party: अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपना 75वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज़ में मनाया। हंसी-मज़ाक, संगीत और ढेर सारे डांस के साथ। शाम तब और भी ख़ास हो गई जब उन्होंने अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर के साथ "प्रिटी लिटिल बेबी" गाने पर रोमांटिक डांस किया। रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर के साथ थिरकते हुए उन्होंने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
