Jennifer Lopez: अमेरिकी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है। जेनिफर के हर कॉन्सर्ट में लाखों की भीड़ आती है। वहीं भारत में भी इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं पॉप स्टार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक, पॉप स्टार जेनिफर लोपेज जल्द ही भारत आ सकती हैं। सिंगर एक शादी में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जेनिफर लोपेज के भारत आने की खबर से फैंस काफी एक्साईटेड है।
