Jonas Brothers: जोनस ब्रदर्स ने अपने मशहूर प्री-शो सेरेमनी के लिए एक नया बॉलीवुड गाना चूज कर लिया है। निक, जो और केविन के साथ एक खास मेहमान भी थीं, और वो थीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें जोनस ब्रदर्स और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के क्लासिक हिट गाने 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
