Get App

Anjali Arora: 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, फर्जी एक्स-एमपी स्टिकर से मचा हड़कंप!

Akash Sansanwal: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हे गाड़ी चैकिंग के दौरान रोका गया तो वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने दो स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों को घेर लिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:25 AM
Anjali Arora: 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, फर्जी एक्स-एमपी स्टिकर से मचा हड़कंप!

सोशल मीडिया सेंसेशन और 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान आकाश की दिल्ली नंबर वाली स्कॉर्पियो कार पर भारतीय संसद का फर्जी 'एक्स-एमपी' स्टिकर मिला, जिसके बाद परतापुर थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आकाश को 27 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आकाश संसनवाल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 79.2 हजार फॉलोअर्स हैं। वो अंजलि के साथ रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस का दिल जीतते हैं। कंटेंट क्रिएशन के अलावा वो राजनीति में सक्रिय हैं और 'akashsansanwalbjp' पेज चलाते हैं, खुद को बीजेपी ओबीसी मोर्चा, मेहरौली के उपाध्यक्ष बताते हैं। 2025 के अंत में उन्होंने अंजलि के लिए प्यारा पोस्ट शेयर किया था, "2025 के हर पल में तुम मेरी सबसे खूबसूरत वजह रही। 2026 के हर सपने में भी मैं सिर्फ तुम्हें ही देखना चाहता हूं। तुम सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड नहीं हो, तुम मेरी सुकून, मेरी आदत, और मेरी सबसे प्यारी कहानी हो।"

 

इसी केस में चार अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने दो स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियां पकड़ीं, जब चालक बाधा तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। ब्रह्मपुरी की सीओ सौम्या अस्थाना और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आकाश ने दिल्ली के कई राजनीतिक नेताओं को फोन कर मदद मांगी, बताया जाता है। अंजलि भी थाने पहुंचीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें