Kajol: द अकेडमी ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रोमांटिक ट्रेवल फिल्मों में किया शामिल, काजोल ने फिल्म को दिया अपना 'वोट'

Kajol: इंडियन सिनेमा की सबसे फेमस फिल्म और लव स्टोरीज में से एक शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर ऑस्कर ने फिल्म को सबसे फेमस रोमांटिक मूवी की लिस्ट में शामिल किया है।

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
अकादमी ने X पर 'यू मी एंड टस्कनी', 'द हॉलिडे', 'ईट प्रे लव' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ट्रिप पर आधारित आपकी पसंदीदा रोमांटिक फिल्म कौन सी है?' जिस पर काजोल ने अपना वोट DDLJ को दिया।

Kajol: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड की सबसे पॉपलर रोमांटिक फिल्मों में से एक है और आज भी सिने लवर्स की पसंदीदा बनी हुई है। शाहरुख खान और काजोल स्टारर यह फिल्म 1995 में रिलीज होने पर बेहद सफल रही और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखा था, जिसका निर्माण उनके दिवंगत पिता यश चोपड़ा ने किया था। यह फिल्म अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की नवीनतम X पोस्ट में जर्नी से जुड़ी पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों की रैंकिंग में शामिल है।

अकादमी ने X पर 'यू मी एंड टस्कनी', 'द हॉलिडे', 'ईट प्रे लव' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ट्रिप पर आधारित आपकी पसंदीदा रोमांटिक फिल्म कौन सी है?' जल्द ही, यह पोस्ट काजोल की नजर में आ गई और उन्होंने इसे रीपोस्ट किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मैं DDLJ के लिए वोट करती हूं। अकादमी ऑस्कर का संचालन करने वाली संस्था है और अक्सर सोशल मीडिया पर भारत सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की सराहना करती है।


फिल्म ने पिछले साल रिलीज के 30 साल पूरे किए। शाहरुख खान और काजोल दोनों ने इस एनिवर्सरी को खास तरीके से मनाया। दोनों लंदन में फिल्म के अपने सीन की कांस्य प्रतिमा का लॉन्च करने के लिए मौजूद थे। भारतीय फिल्म के लिए पहली बार लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा का अनावरण किया गया।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सबसे प्रिय फिल्मों में से एक है, जिसके किरदार राज और सिमरन कई फिल्म प्रेमियों के दिलों में अमर हो गए हैं। यह दुनिया की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म भी है, जिसके दर्शक आज भी मुंबई के फेमस मराठा मंदिर में शो देखने के लिए टिकट काउंटर पर कतार लगाते हैं।

फिल्म राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) की कहानी है। यूरोप की छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जब सिमरन की शादी तय हो जाती है और वह भारत आती है, तो राज उसके रूढ़िवादी परिवार को मनाने और उसके पिता का आशीर्वाद पाने के लिए उसके पीछे जाता है।

काजोल ने पिछले साल लंदन में प्रतिमा के अनावरण से पहले दिए गए बयान में कहा था।- डीडीएलजे के बाद आई लगभग हर रोमांटिक फिल्म में उसका कुछ अंश जरूर है, क्योंकि कहीं न कहीं इतिहास रचा गया था, और वह कभी हमसे अलग नहीं हुआ। मेरे लिए, सिमरन एक ऐसा चैप्टर है जो कभी खत्म नहीं होता। वह इस देश की लाखों लड़कियों को लीड करती है - वे लड़कियां जो अपने माता-पिता की बात मानना ​​चाहती हैं, जो एक हाथ में परंपरा को थामे रहती हैं, लेकिन दूसरे हाथ से आजादी की ओर बढ़ती हैं। इसीलिए वह आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। जब भी कोई कहता है, 'जा सिमरन, जा', तो यह इस विश्वास को दर्शाता है कि साहस और प्रेम एक साथ रह सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।