Kajol: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड की सबसे पॉपलर रोमांटिक फिल्मों में से एक है और आज भी सिने लवर्स की पसंदीदा बनी हुई है। शाहरुख खान और काजोल स्टारर यह फिल्म 1995 में रिलीज होने पर बेहद सफल रही और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखा था, जिसका निर्माण उनके दिवंगत पिता यश चोपड़ा ने किया था। यह फिल्म अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की नवीनतम X पोस्ट में जर्नी से जुड़ी पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों की रैंकिंग में शामिल है।
