Get App

Kajol: 'मुझे उनके इस बिहेवियर…', माता-पिता के अलग होने पर कैसा था काजोल का रिएक्शन?

Kajol: काजोल इस समय अपनी फिल्म 'मां'के प्रमोशन में काफी बिजी है। वहीं इसके बाद उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। हाल ही में काजोल एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता के अलग होने पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं काजोल ने क्या कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 10:22 PM
Kajol: 'मुझे उनके इस बिहेवियर…', माता-पिता के अलग होने पर कैसा था काजोल का रिएक्शन?
काजोल एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता के अलग होने पर खुलकर बात की

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल इस समय अपनी हॉरर फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं एक्ट्रेस अभी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है। हाल ही में काजोल एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता के अलग होने पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे एक दूसरे से अलग रहने के बाद उनके माता-पिता ने स्थिती को मैच्योरिटी के साथ संभाला।

नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा, "मुझे उस समय के हालात के बारे में समझ में आया था। मैंने तब सवाल जरूर उठाए थे, लेकिन मैं स्थिति को समझ भी गई थी। आज जब मैं एक एडल्ट हूं, तो महसूस करती हूं कि मेरे माता-पिता का वह फैसला लेना कितनी हिम्मत की बात थी।"

काजोल ने क्या कहा

काजोल ने कहा, "मुझे उनके इस बिहेवियर की तारीफ करनी ही होगी।" एक्ट्रेस ने याद किया किस तरह से जब उनके माता-पिता एक कपल के तौर पर अलग हो गए थे, लेकिन बच्चों की परवरिश में हमेशा एकजुट रहे। उन्होंने बताया, "मेरे माता-पिता इस बात को लेकर बिल्कुल साफ थे कि चाहे वे साथ हों या नहीं, हमारे लिए हमेशा एकजुट रहेंगे। हमारे लिए जो भी फैसले होंगे, वे दोनों मिलकर लेंगे। हम कभी उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। वे ऐसे एडल्ट थे जिन्होंने मैच्योरिटी से काम लिया और हमेशा हमारे भले के लिए सोचा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें