Maa OTT Release: बीते महीने काजोल (Kajol) की फिल्म मां को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में काजोल के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर के तौर पर इस मूवी ने फैंस का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
खबर है कि जल्द ही काजोल स्टारर मां मूवी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। 27 जून को मां फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। काजोल और रोनित रॉय स्टारर इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के प्लॉट से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म के हॉरर कंटेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है।
बड़े पर्दे पर फिल्म को ऑडियंस की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अब इसकी ओटीटी रिलीज की तैयारी की जा रही है। दरअसल किसी भी फिल्म को ओटीटी पर आने के लिए लगभग 1 से 2 महीने का समय लगता है और मां फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।
इस कारण से अभी इसकी ओटीटी रिलीज में थोड़ा और समय लग सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को अगले महीने अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके डिजिटल राइट्स रिलीज से पहले ही मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीद लिए थे। डील पक्की हो चुकी है। ऐसे में काजोल की मां फिल्म आने वाले दिनों में आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाली है।
काजोल की मां मूवी को रिलीज हुए काफी समय बीत चुका है और अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इन दिनों में मां का नेट कलेक्शन 35 करोड़ से ज्यादा हुआ है। हालांकि, बजट निकालने से अभी ये मूवी बहुत दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी लागत 50 करोड़ है। ऐसे में वर्डिक्ट के आधार पर मां एक एवरेज मूवी रही है।