बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इंडस्ट्री के कामकाज की कड़वी सच्चाई बयां की है। उन्होंने बताया कि यहां 12 घंटे की शिफ्टें अक्सर देरी से शुरू होती हैं और खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। विदेशी सेट्स की तुलना में भारतीय फिल्मों का ये माहौल अभिनेताओं को शारीरिक और मानसिक रूप से थका देता है। कल्कि ने स्वस्थ कामकाजी संस्कृति अपनाने की वकालत की है।
