Kangana Ranaut: लंबे समय बाद कंगना की फिल्मी वापसी, ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत फिल्मों से लंबे समय बाद वापस लौटी हैं। विंटर सेशन में राजनीतिक एक्टिविटी के बाद अब उन्होंने शूटिंग शुरू की है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह सेट पर मनोज तापड़िया और टीम के साथ काम करते हुए उत्साहित नजर आ रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देशभक्ति और वीरता पर आधारित है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
Kangana Ranaut Returned On Set: कंगना की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत लंबे समय तक फिल्मों से दूर रही और राजनीति में सक्रिय रही। विंटर सेशन में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए, जिसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि अब कंगना ने फिर से फिल्मी सेट पर कदम रखा है और उनका यह कमबैक उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक है। हाल ही में कंगना ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सेट पर मनोज तापड़िया के साथ बातचीत करती और टीम के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर काम करती नजर आईं। सेट पर उनकी खुशहाल और उत्साही एनर्जी साफ दिख रही है।

कंगना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “फिल्म के सेट पर वापसी कर अच्छा लग रहा है।” यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज ‘इमरजेंसी’ के बाद दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जिसका नाम है ‘भारत भाग्य विधाता’, और ये फिल्म देशभक्ति और वीरता की कहानी पर आधारित होगी।

सेट पर खुशहाल एक्सपीरियंस


वीडियो में कंगना को मनोज तापड़िया के साथ काम करते हुए देखा गया। सेट पर बाकी टीम के साथ मिलजुल कर काम कर रही कंगना ने लिखा, “फिल्म के सेट पर वापसी कर अच्छा लग रहा है।” ये फिल्म उनकी पिछली रिलीज ‘इमरजेंसी’ के बाद दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जिसका नाम है ‘भारत भाग्य विधाता’।

एक साल बाद शुरू हुई शूटिंग

‘भारत भाग्य विधाता’ का अनाउंसमेंट एक साल पहले किया गया था। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा, जबकि डायरेक्टर हैं मनोज तापड़िया, जिन्होंने ‘मद्रास कैफे’, ‘एनएच10’ और ‘माई’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

फिल्म की थीम और कंटेंट

ये फिल्म एक देशभक्ति फिल्म होगी, जिसमें उन वीरों की कहानियों को दिखाया जाएगा, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। कहानी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति से भरपूर होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

कंगना की पिछली फ्लॉप फिल्म

कंगना की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म पर पहले बैन लगा, लेकिन कुछ बदलावों के बाद इसे रिलीज किया गया। कंगना ने इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन दोनों किया और इसमें इंदिरा गांधी का रोल निभाया। फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 20 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

Trishala Dutt: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘साइलेंट अब्यूज और इमोशनल मैनिपुलेशन पर बोलना महंगा पड़ता है'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।