बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और विचारों को साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस पोस्ट में त्रिशाला ने साइलेंट एब्यूज़ (मौन शोषण) और इमोशनल मैनिपुलेशन (भावनात्मक नियंत्रण) जैसे मुद्दों पर खुलकर लिखा है।
चुप्पी का दर्दनाक खेल उजागर
तृषाला ने लिखा कि कुछ लोग सीमाएं तय करने या अलग राय रखने पर खामोशी चुनते हैं। वे बिना कहे सिखाते हैं कि 'तुम्हारी आवाज खतरनाक है, बोलने की कीमत रिश्ता तोड़ना है।' यह व्यवहार रिश्ते में स्वीकार्य नहीं। 'चुप्पी को सजा के रूप में इस्तेमाल करना शोषण है,' उन्होंने जोर देकर कहा। तृषाला ने अनुभव साझा करने वालों को सलाह दी कि ऐसी जहरीली चुप्पी को ठुकराओ और अपनी शांति बचाओ। सच्चे रिश्ते दर्द से नहीं, बातचीत से ठीक होते हैं। त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “स्पीकिंग अप विल क्लियरली कॉस्ट यू” यानी सच बोलना आपको कीमत चुकाने पर मजबूर कर सकता है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कई बार लोग चुपचाप शोषण और भावनात्मक दबाव झेलते रहते हैं क्योंकि बोलने पर उन्हें और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
संजय दत्त की बेटी का निजी सफर
1988 में पहली पत्नी रिचा शर्मा से जन्मी तृषाला ने मां के 1996 में ब्रेन ट्यूमर से निधन के बाद चुनौतियों का सामना किया। संजय ने 2008 में मानयता से दूसरी शादी की, जिनसे जुड़वां बच्चे इकरा और शहरयां हैं। तृषाला लाइमलाइट से दूर रहती हैं, जबकि छोटे भाई-बहन मीडिया में नजर आते हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो रिश्तों की जटिलताओं पर नई बहस छेड़ रही है। यह युवाओं के लिए सीख है कि भावनात्मक स्वास्थ्य सबसे ऊपर है। त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं और पेशे से साइकोथेरेपिस्ट हैं। वे अक्सर मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों और आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देती हैं।