कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' एक बार बॉक्स ऑफिस पर दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। ये फिल्म अब 9 जनवरी को दोबारा सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली थी। पहले ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म अपनी पकड़ बनाए नहीं रख सकी और धुरंधर लहर के कारण थिएटर से बाहर हो गई। इसके बाद मेकर्स और कपिल शर्मा ने दर्शकों के लिए फिल्म को वापस से रिलीज करने का फैसला किया। ये फिल्म 9 जनवरी को फिल्म दोबारा रिलीज नहीं हो सकी, जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि शायद इसकी री-रिलीज को रोक दिया गया है।
एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया,"स्टार स्टूडियो18, जो किस किसको प्यार करूं 2 का स्टूडियो पार्टनर और डिस्ट्रीब्यूटर है, ने फिल्म को दूसरे रन में करीब 500 स्क्रीन्स पर रिलीज करने का भरोसा दिया था। लेकिन हकीकत में सिर्प 200–250 स्क्रीन्स ही मिल पाईं और वो भी ज़्यादातर ऐसे समय के शोज़ के साथ जो दर्शकों के लिए ठीक नहीं थे। ऐसी रिलीज से प्रोड्यूसर वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट खुश नहीं थे। इसी वजह से गुरुवार, 8 जनवरी की शाम को फैसला लिया गया कि फिल्म को दोबारा रिलीज नहीं किया जाएगा।"
कैंसिल हुई कपिल के फिल्म की री-रिलीज ?
सूत्र के मुताबिक, "किस किसको प्यार करूं 2 को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था, लेकिन धुरंधर और अवतार: फायर एंड ऐश जैसी बड़ी फिल्मों की मजबूत पकड़ के चलते इसे जल्दी ही सिनेमाघरों से हटा दिया गया। प्रोडक्शन हाउस वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट को लगा कि फिल्म को सही तरह से स्क्रीन और शो नहीं मिल पाए, इसलिए उन्होंने इसे बेहतर समय पर दोबारा रिलीज करने की योजना बनाई। हालांकि, जब पुरानी फिल्मों की रफ्तार भी धीमी पड़ी, तब भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक स्क्रीन नहीं मिल सकीं। इसी वजह से आखिरकार फिल्म की री-रिलीज को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया गया।"
इससे पहले कपिल शर्मा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि फिल्म का थिएटर रन कम रहने की वजह से इसका प्रदर्शन प्रभावित हुआ। बयान में कहा कि, "ऑडियंस को कपिल शर्मा की पसंदीदा एंटरटेनर किस किसको प्यार करूं के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के जरिए पुरानी यादों में लौटने का मौका मिला। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। लेकिन उसी समय दूसरी फिल्मों की रिलीज के चलते मल्टीप्लेक्स में स्क्रीन कम मिलने से इसका थिएटर रन सीमित रह गया।"
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस सीक्वल फिल्म में कपिल शर्मा, मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म को अब्बास-मस्तान, गणेश जैन और रतन जैन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म की दोबारा रिलीज से जनवरी के व्यस्त फिल्मी शेड्यूल में दर्शकों की रुचि का फायदा मिलेगा, जहां इक्कीस, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस, द राजासाब, जाना नायकन और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों से मुकाबला था।