Get App

Kaps Cafe: न्यू ईयर पर कपिल शर्मा ने फैंस को दिया सरप्राइज, दुबई में खोला 'कैप्स कैफे' का नया आउटलेट

Kap's Cafe: भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने करियर का एक नया अध्याय लिखते हुए दुबई में अपना थीम्ड रेस्टोरेंट ‘कप्स कैफे’ लॉन्च कर दिया है। यह कैफे 31 दिसंबर 2025 को न्यू ईयर ईव पर खुला और इस मौके को कपिल ने अपने अंदाज में बेहद खास बना दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 12:55 PM
Kaps Cafe: न्यू ईयर पर कपिल शर्मा ने फैंस को दिया सरप्राइज, दुबई में खोला 'कैप्स कैफे' का नया आउटलेट

देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने न्यू ईयर को खास बनाने के लिए दुबई में अपना 'कैप्स कैफे' खोल दिया है। 31 दिसंबर 2025 को मिडिल ईस्ट में ब्रांड की पहली एंट्री के साथ ये कैफे दोपहर 4 बजे से आधी रात तक खुला रहेगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दुबई की चमचमाती स्काईलाइन से कैफे के अंदर तक का सफर दिखाया गया, जहां कपिल खुद ग्राहकों का स्वागत करते और कॉफी सर्व करते नजर आए।

शो से इंस्पायर्ड कोजी वाइब

कैफे का डिजाइन 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से प्रेरित है। सॉफ्ट ग्रीन और लाइट पिंक कलर्स वाली पैस्टल इंटीरियर कोजी, वेलकमिंग और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली है। ये कनाडा के ब्रांच जैसा ही लग रहा है, जो ब्रांड का पहला इंटरनेशनल आउटलेट था। कपिल ने इसे दोस्ताना हैंगआउट स्पॉट बताया, जहां जोरदार पार्टी की बजाय रिलैक्स्ड न्यू ईयर मनाया जा सके। मेनू अभी दुबई के लिए ऑफिशियल नहीं, लेकिन कनाडा वाले में वड़ा पाव जैसे देसी स्नैक्स से लेकर पास्ता, कैफे डिशेज, कॉफी, टी और मैचा ड्रिंक्स का फ्यूजन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें