Karan Johar: धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस से करण जौहर हुए खुश, बोले- बॉलीवुड इज बैक...

Karan Johar: कोविड के बाद बॉलीवुड फिल्मों का हाल बेहाल हो रहा है। अब जाकर फिल्मों का चार्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापस आ गया है। इस पर करण जौहर ने रिएक्ट किया है।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
धुरंधर और बॉर्डर 2 की सक्सेस से करण जौहर हुए खुश

Karan Johar: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इसके पहले फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की 2025 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब दोनों फिल्मों की सफलता के बाद करण जौहर ने खास स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इस सफलता को बॉलीवुड के कमबैक से जोड़ा है।

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट की है। फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘दोनों फिल्मों के बैक टू बैक सक्सेस ने एक चीज साबिक कर दी है कि बॉलीवुड इज बैक…यानी कि बॉलीवुड की धमाकेदार वापसी हो चुकी है। करण ने लिखा ‘सभी धुरंधर एक्सीलेंस का बॉर्डर्स क्रॉस करेंगे, जब फिल्म इमोशनली ऑडियंश से कनेक्ट कर पाएगी।’

karan0


Sacnilk के अनुसार, बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में अपने पहले रविवार को ₹54.50 करोड़ की कमाई की, जो शुक्रवार की कमाई से 49% अधिक है। पहले दिन बॉर्डर 2 ने ₹30 करोड़ कमाए थे। शनिवार को कमाई में अच्छी बढ़त देखी गई और यह ₹36.5 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म की कुल कमाई अब ₹121 करोड़ हो गई है। कल गणतंत्र दिवस होने के कारण, उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई जारी रखेगी।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसका सीक्वल 19 मार्च, 2026 को दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट सिर्फ 280 करोड़ आंका गया है और इसके पहले पार्ट ने ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। इसकी धुआंधार कमाई के बीच कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।