Karan Kundrra: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइम लाइट में रहते हैं। बीते कुछ टाइम से दोनों कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। डेटिंग ऐप पर करण कुंद्रा की प्रोफाइल देख हर कोई हैरान है। बता दें करण कुंद्रा की ये प्रोफाइल 'बंबल' पर वेरीफाईड है। सोशल मीडिया पर करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट आग की तरह वायरल हो रहा है।
अब डेटिंग ऐप पर करण कुंद्रा की प्रोफाइल देख लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि जब करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते में हैं तो डेटिंग ऐप पर उन्हें प्रोफाइल बनाने की क्या जरूरत पड़ गई। सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें एक्टर जींस और बेज कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
प्रोफाइल पर उनका नाम Karan Kundrra लिखा है, साथ-साथ उनकी उम्र 40 साल भी लिखी हुई है। करण अभी 40 साल के ही हैं। ऐसे में ये भी नहीं कहा जा सकता है कि ये तेजस्वी को डेट करने से पहले का उनका अकाउंट हैं। बता दें काफी समय पहले करण इस ऐप के ब्रांड एंबेसेडर भी रहे हैं। उस दौरान वो अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे।

अब उनकी प्रोफाइल देख फैंस कह रहे हैं कि वह किसी कैंपेन का हिस्सा हैं, इसलिए ये अकाउंट बनाया गया है। रेडिट पर भी करण की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस तरह-तरह के कयास लगाते दिख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा- मैंने 'बंबल' पर वेरिफाइड वाले कई फर्जी पहले भी अकाउंट्स देखे हैं, ये भी फर्जी है।
फैंस का कहना है कि इससे कुछ भी साबित नहीं होता है। किसी के संग रिलेशनशिप में पहले से होने के बाद पब्लिक फिगर भला इस डेटिंग ऐप को यूज ही क्यों करेगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- इस बात का पूरा चांस है कि ये फर्जी प्रोफाइल है, क्योंकि कोई भी इतना बेवकूफ नहीं होता है कि, वो रिश्ते में रहते हुए खुल्लमखुल्ला डेटिंग ऐप का यूज करे।
बता दें कि करण पहले भी उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को खरी खोटी सुना चुके हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। स्टोरी में एक्टर ने कई यूट्यूब थंबनेल के स्क्रीनशॉट लगाए थे। इनमें तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके रिश्ते को फर्जी बताया गया था। उन पर आरोप लगाया गया थी कि उन्होंने काफी समय पहले एक को-स्टार को गाली दी और थप्पड़ भी मारा था। इसके बाद ट्रोल्स को करण कुंद्रा ने करारा जवाब दिया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिखा था- 'थोड़ा और पैसा लगाओ मेरे शुभ चिंतकों पर...दाल गल नहीं रही तुम्हारी।' करण ने आगे लिखा कि पैसे के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं आप लोग। उन्होंने एक्स पर कई फैंस को जवाब दिया था। पोस्ट कर एक्टर ने लिखा था कि 'इन जैसे लोगों के लिए एक गोफंडमी बनाने की सोच रहा हूं, क्योंकि बेचारे कम बजट वाले पेजों को ही पे कर रहे हैं...।' करण ने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि ये मीडिया पेज नहीं बल्कि यूट्यूब चैनल हैं, जो सिर्फ पैसे के लिए झूठी खबरें फैलाते रहते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।