Get App

Kareena Kapoor: 'एनिमल' के बाद अब सब वॉयलेंस करने में लगे हैं...., करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री की 'भेड़-चाल' पर उठाए सवाल

Kareena Kapoor: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर की लीड रोल वाली फिल्म 'एनिमल' 2023 में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही। अब एक्टर की कजिन सिस्टर करीना कपूर ने फिल्म का एग्जाम्पल देते हुए बड़े सवाल उठाए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 1:07 PM
Kareena Kapoor: 'एनिमल' के बाद अब सब वॉयलेंस करने में लगे हैं...., करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री की 'भेड़-चाल' पर उठाए सवाल
2023 में रिलीज हुई 'एनिमल' एक बहुत ज़्यादा हिंसा वाली एक्शन ड्रामा फ़िल्म थी, जिसमें पिता-बेटे के उलझे हुए रिश्ते को दिखाया गया था।

Kareena Kapoor: करीना कपूर अपनी इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'दायरा' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। वह दो दशकों से ज़्यादा समय से इंडस्ट्री में हैं और कई तरह की फ़िल्मों में अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। 'युवा' (Yuvaa) के साथ एक बातचीत में, करीना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद 'भेड़-चाल' (herd mentality) की आलोचना की। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फ़िल्म 'एनिमल' का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी सफलता के बाद हर कोई ज़्यादा हिंसक फिल्में बनाना चाहता है।

करीना ने क्या कहा?

करीना ने कहा, "हमारे दर्शक हमारी सोच से कहीं ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि फ़िल्म कब अच्छी है और वे उसे देखना चाहते हैं। इसलिए आज बात सिर्फ़ युवा प्रेम कहानी की नहीं है। ये सब बातें अब पुरानी हो चुकी हैं, जैसे कि अभी हिंसा का दौर चल रहा है... या 'एनिमल' चल गई तो चलो सब हिंसा वाली फ़िल्में बनाने लगें। हमारी सोच भेड़-चाल वाली है, क्या कहें? फिर ऐसे फ़िल्ममेकर्स भी हैं, जो कुछ अलग बनाना चाहते हैं, जो आपकी सोच को झकझोरते हैं और जिनकी अपनी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। मुझे लगता है कि अब चीज़ें बदल रही हैं। अब दर्शक ट्रेलर देखकर कहेंगे कि हमें यह फ़िल्म देखनी है।"

उन्होंने आगे कहा, "युवा दर्शक सोच-समझकर सवाल पूछेंगे। अब फ़िल्ममेकर्स सिर्फ़ यह कहकर फ़िल्म नहीं बना सकते कि यह कॉमेडी है, इसलिए लोग इसे ज़रूर देखेंगे! हर फ़िल्म ₹200 करोड़ या ₹500 करोड़ नहीं कमाएगी। मुझे लगता है कि हम बदलाव ला रहे हैं और दर्शक इसमें हमारी मदद कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें