Get App

Kareena Kapoor Khan: 'तैमूर और जेह ने खून देखा...'सैफ अली खान पर हमले से अब तक उबर नहीं पाईं है करीना कपूर? किया ये खुलासा

Kareena Kapoor: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पहली बार पत्नी करीना कपूर ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार अब तक उबर नहीं पाया है। करीना कपूर ने बताया की आज भी वह जब उस डरावनी रात के बारे में सोचती है तो उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का लगा कि हमलावर उनके बेटे के कमरे तक पहुंच गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 8:17 PM
Kareena Kapoor Khan: 'तैमूर और जेह ने खून देखा...'सैफ अली खान पर हमले से अब तक उबर नहीं पाईं है करीना कपूर? किया ये खुलासा
मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटनाएं आम नहीं होतीं

Kareena Kapoor: इस साल की शुरुआत में सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में चाकू से हुए हमले की खबर सुन कर हर कोई हैरान रह गया था। सैफ अली खान पर जब ये हमला हुआ तो उनका पूरा परिवार उसी घर में था। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने इस घटना पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया की इस घटना से उनका परिवार अब तक उबर नहीं पाया है। वहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस हमले के बाद उनके बच्चों पर क्या असर पड़ा और उन्होंने इस मुश्किल समय में खुद को कैसे संभाला।

बरखा दत्त के साथ मोजो स्टोरी पर इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया की आज भी वह जब उस डरावनी रात के बारे में सोचती है तो उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का लगा कि हमलावर उनके बेटे के कमरे तक पहुंच गया था।

'उस घटना से उबर नहीं पाई'

करीना कपूर ने कहा, "मैं अब भी इस बात से उबर नहीं पाई हूं कि किसी को अपने बच्चे के कमरे में देखना कैसा फील होता है। मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटनाएं आम नहीं होतीं... शुरुआती कुछ महीनों तक मैं काफी घबराई हुई थी। पहले जैसी सामान्य जिंदगी में लौटना और चैन से सो पाना बहुत मुश्किल था।" करीना ने कहा, "जब आप किसी को खो देते हैं, तो उस दुख से पूरी तरह उबरना मुश्किल होता है। लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे हमेशा डर और तनाव के माहौल में बड़े हों। इसलिए मेरे लिए यह जरूरी था कि मैं अपने डर और चिंता को पीछे छोड़कर एक मां और एक पत्नी के तौर पर बैलेंस बनाऊं। यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन बहुत जरूरी था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें