Get App

Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कार्तिक-अनन्या की फिल्म ने की इतनी कमाई, 'धुरंधर' से मिल रही कड़ी टक्कर

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अच्छी एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म की ओपनिंग कमाई उम्मीद से धीमी रही है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 9:07 PM
Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कार्तिक-अनन्या की फिल्म ने की इतनी कमाई, 'धुरंधर' से मिल रही कड़ी टक्कर
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों के मुकाबले तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की ओपनिंग डे कमाई काफी कमजोर रही है

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office day 1: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पिछले काफी समय से चर्चा में है। ये फिल्म 25 दिसंबर, क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मजबूत एडवांस बुकिंग के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। कार्तिक और अनन्या की फिल्म को धुरंधर और अवतार: फायर एंड ऐश से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

पहले दिन कितनी की कमाई

Sacnilk के अपडेट के मुताबिक, फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने ओपनिंग डे पर शाम 8 बजे तक लगभग 5.76 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म के करीब 51 हजार टिकट बिके हैं। उम्मीद की जा रही है कि रात तक इसका कलेक्शन 8 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है, हालांकि फिल्म का 10 करोड़ का आंकड़ा छू पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

कार्तिक की इन फिल्मों से रही पिछे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें