Get App

Kartik Aaryan: चक दे इंडिया’ के डायरेक्टर संग कार्तिक की बड़ी फिल्म, टी-सीरीज करेगी प्रोड्यूस

Kartik Aaryan Film: कार्तिक आर्यन की पिछली रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इस साल उनकी दो फिल्में आने वाली हैं—एक अनुराग बसु संग और दूसरी ‘नागजिला’। इसी बीच खबर है कि वह ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आएंगे, जिसे ‘चक दे इंडिया’ के डायरेक्टर संग टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 1:38 PM
Kartik Aaryan: चक दे इंडिया’ के डायरेक्टर संग कार्तिक की बड़ी फिल्म, टी-सीरीज करेगी प्रोड्यूस
Kartik Aaryan: फिल्म की सबसे दिलचस्प बात है निर्देशक शिमित अमीन की वापसी।

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने करियर के सबसे व्यस्त और अहम दौर से गुजर रहे हैं। लगातार हिट फिल्मों के बाद अब उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। एक तरफ वह ‘नागजिला’ की तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा का काम भी पूरा कर चुके हैं। दर्शकों के बीच उनकी हर नई फिल्म को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।

इसी बीच खबर आई है कि कार्तिक ने एक और बड़े बजट की फिल्म साइन कर ली है, जिसे इंडस्ट्री का मेगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस नई डील ने फिल्मी गलियारों में चर्चा और तेज कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाला समय कार्तिक के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

T-Series संग फिर जमेगी जोड़ी

कार्तिक और टी-सीरीज की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। सोनु की टीटु की स्युटी, पती पत्नी और वो, भूल भुलैया 2, और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों ने शानदार कमाई की। अब दोनों फिर साथ आ रहे हैं फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के लिए, जिससे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें