Kapil Sharma's Canada Cafe: रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी गोलीबारी की नई घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं। कनाडा में कपिल शर्मा का 'कैप्स कैफ़े' बीते साल से ये सब झेल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, कपिल शर्मा के कैफ़े के ठीक बगल में स्थित एक रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
