Get App

Tata Trusts के नए प्रस्ताव से फिसले समूह की कई कंपनियों के शेयर, Tata Chemicals सबसे ज्यादा गिरा

Tata Chemicals, Tata Motors PV और Tata Investment Corporation के शेयर एक समय 3-4 फीसदी तक गिर गए थे। बाद में इनमें गिरावट थोड़ी कम हुई। टाटा केमिकल्स का शेयर 12 बजे 2.35 फीसदी गिरकर 626.35 रुपये पर चल रहा था। टाटा मोटर्स पीवी का शेयर 0.50 फीसदी गिरकर 280.30 रुपये पर चल रहा था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 12:32 PM
Tata Trusts के नए प्रस्ताव से फिसले समूह की कई कंपनियों के शेयर, Tata Chemicals सबसे ज्यादा गिरा
टाटा ट्रस्ट्स ने 28 सितंबर की शाम यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें टाटा संस में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के विलय (mergers) का प्रस्ताव है।

टाटा समूह की कई कंपनियों के शेयरों में 29 सितंबर को गिरावट दिखी। इसकी वजह टाटा ट्रस्ट्स का एक नया प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव टाटा संस से जुड़ा है, जिसका मकसद इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग को टालना है। खासकर उन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी, जिन्हें टाटा संस की लिस्टिंग से फायदा हो सकता है। इनमें टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स पीवी और टाटा इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

टाटा केमिकल्स सबसे ज्यादा गिरा

Tata Chemicals, Tata Motors PV और Tata Investment Corporation के शेयर एक समय 3-4 फीसदी तक गिर गए थे। बाद में इनमें गिरावट थोड़ी कम हुई। टाटा केमिकल्स का शेयर 12 बजे 2.35 फीसदी गिरकर 626.35 रुपये पर चल रहा था। टाटा मोटर्स पीवी का शेयर 0.50 फीसदी गिरकर 280.30 रुपये पर चल रहा था। टाटा इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर 2.19 फीसदी टूटकर 630.30 रुपये पर चल रहा था।

टाटा ट्रस्ट्स ने 28 सितंबर को पेश किया प्रस्ताव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें