IRFC Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच आईआरएफसी के शेयर भी धड़ाम हो गए और टूटकर एक साल के नए निचले स्तर पर आ गए। हालांकि ₹4200 करोड़ की डील के दम पर इसने वापसी की और शेयर ग्रीन होने में सफल रहा लेकिन फिर इसने बढ़त गंवा दी। आज बीएसई पर यह 0.70% की गिरावट के साथ ₹78.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.86% टूटकर ₹77.10 तक आया था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 2.89% उछलकर ₹79.33 तक पहुंचा था।
