Get App

Kartik Aaryan: एस्ट्रोनॉमर के CEO के बाद कार्तिक आर्यन का कोल्ड प्ले वीडियो वायरल, एक्टर को देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Kartik Aaryan viral video: कोल्ड प्ले में एस्ट्रोनॉमर के CEO के चीट वीडियो के सामने आने के बाद से भारत में मीम्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से इस केस की मौज लेता दिख रहा है। ऐसे में कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 3:44 PM
Kartik Aaryan: एस्ट्रोनॉमर के CEO के बाद कार्तिक आर्यन का कोल्ड प्ले वीडियो वायरल, एक्टर को देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Kartik Aaryan viral video: कोल्ड प्ले में एस्ट्रोनॉमर के CEO और HR हेड के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के खुलासे के बाद से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। वहीं इंडिया में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस केस को बयां करता दिख रहा है। ऐसे में कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का हैं। इस वीडियो में कार्तिक चॉकलेट खाते हुए मजा कर रहे होते हैं। उन्होंने ट्राउजर पहना है और अपर बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। जैसे ही वे देखते हैं कि कैमरामैन ने उनकी तरफ कैमरा कर दिया है। वैसे ही वे तुरंत एस्ट्रोनॉमर के CEO की नकल करते हुए छिप जाते हैं।

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कैसे कैमरे को अपनी तरफ देखते ही कार्तिक चॉकलेट को रख देते हैं। इसके बाद भारी-भारी डंबल से एक्सासाइज करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को कार्तिक का ये कॉमिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं कमेंट में भी यूजर्स मौज ले रहे हैं और फनी कमेंट कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें