‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के स्टार कार्तिक आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके नाम पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़े, जैसे सारा अली खान, अनन्या पांडे और श्रीलीला। हर बार उनकी रिलेशनशिप और अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में जब कार्तिक कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो पर खास मेहमान बने, तो उनके रोमांटिक किस्सों और अफेयर्स की चर्चा फिर तूल पकड़ गई। नए साल के बाद कार्तिक की लव लाइफ फिर से चर्चाओं में आ गई है। हाल ही में इंटरनेट पर उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह गोवा के बीच सनसेट का आनंद लेते दिख रहे हैं।
उनके साथ एक महिला की तस्वीर भी वायरल हुई, जिससे फैंस का अनुमान है कि कार्तिक की जिंदगी में अब कोई स्पेशल वन है। इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान और उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
न्यू मिस्ट्री गर्ल की पोल खुली?
नए साल के बाद कार्तिक की नई मिस्ट्री गर्ल कौन है, इस पर फैंस का ध्यान है। हाल ही में इंटरनेट पर उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह गोवा के बीच पर रिलैक्स करते नजर आए। उनके सनसेट वाली फोटो के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक महिला करीना कुबिलियुते की फोटो आई, जिसमें वही बीच, वही बैड और वही टॉवेल दिखाई दे रहे थे। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल करीना हो सकती हैं।
सोशल मीडिया पर आंख मिचोली
गोवा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि कार्तिक पहले करीना को फॉलो कर रहे थे, लेकिन बाद में कथित तौर पर उन्होंने अनफॉलो कर दिया। वहीं करीना ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया।
फैंस की जिज्ञासा और अफवाहें
कार्तिक आर्यन की ये आंख मिचोली फैंस और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सवाल अब भी बना हुआ है—क्या ये सच में उनकी मिस्ट्री गर्ल हैं या बस एक संयोग? इस रहस्य को केवल कार्तिक ही जानेंगे।