Kartik Aaryan Tattoo: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपने परिवार के साथ राखी मनाई थी। एक्टर ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने डॉग कटोरी के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। लेकिन सबकी नज़रें कार्तिक के लैफ्ट हैंड की कलाई पर बने खूबसूरत नए टैटू पर टिक गईं, जिसमें चांद अलग-अलग शेप में नजर आ रहा है।
हालांकि कार्तिक ने टैटू बनवाने या उसके उनके लिए क्या मायने हैं, इस बारे में कोई स्पेश बातचीत नहीं की है। लेकिन चांद की ये अलग-अलग शेप वाला टैटू चंद्रमा के रुटीन और सुंदरता का प्रतीक है। ध्यान से देखें, तो टैटू में चांद के सात आकार बने हुए हैं, आधे चांद से लेकर पूरे चांद तक, वहीं बीच में पूरा चांद भी बना है। यह पूर्णमासी से लेकर अमावस तक की प्रक्रिया को दिखा रहा है।
बता दें कि इस टैटू में कई अर्थ छुपे हैं। इसका अर्थ है अमावस्या से पूर्णिमा तक और फिर वापस उसी तरह से चंद्रमा की कलाएं, जो समय के बीतने और जीवन चक्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रत्येक कला का अपना अनूठा अर्थ और प्रतीकात्मकता है। अमावस्या को अक्सर नई शुरुआत और नए सिरे से शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। जबकि पूर्णिमा स्पष्टता और शक्ति की पराकाष्ठा का प्रतिनिधित्व करती है। घटते और बढ़ते चंद्रमा का काल परिवर्तन, चिंतन और विकास के महत्व को दर्शाता है।
यह टैटू ब्रह्मांड से जुड़ाव को भी ट्रिब्यूट देता है। जानकारी के मुताबिक अपने गहरे प्रतीकात्मक अर्थ और सुंदर आकर्षण के साथ, ये टैटू उन सभी के लिए एक आदर्श विकल्प हैं, जो ब्रह्मांड से अपने जुड़ाव, आकाश के रहस्य और जीवन की यात्रा में चंद्रमा के मार्गदर्शन सम्मान करते हैं।
कार्तिक ने इस तस्वीर को एक मज़ेदार कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा कि मुझे अपने भटूरे से ज़्यादा brothora पसंद हैं। इस फोटो पर लोग जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं। वहीं सेलेब्स से लेकर फैंस तक खूब कमेंट कर रहे हैं। कार्तिक ने अपनी बहन के साथ भी कई मजेदार फोटोज को शेयर किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को पिछली बार हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 में देखा गया था। फैंस उन्हें अनुराग बसु की अगली फिल्म में श्रीलीला के साथ देखने के लिए बेताब हैं। वहीं वह अनन्या पांडे के साथ तू मेरा मैं तेरी में भी दिखने वाले हैं।