Get App

TMMTMTTM OTT: खास ट्वीस्ट के साथ कार्तिक–अनन्या की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera’ OTT पर रिलीज हुआ, जानिए कब और कहां देखें

TMMTMTTM OTT: क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri अब थिएटर से निकलकर सीधे आपके घर तक पहुंच चुकी है। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर Amazon Prime Video पर हो चुका है, लेकिन इसके साथ एक खास शर्त भी जुड़ी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 6:36 PM
TMMTMTTM OTT: खास ट्वीस्ट के साथ कार्तिक–अनन्या की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera’ OTT पर रिलीज हुआ, जानिए कब और कहां देखें

क्रिसमस 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' अब आपके छोटे पर्दे पर आने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बावजूद, इसकी मजेदार केमिस्ट्री और हल्के-फुल्के ड्रामा ने फैंस का दिल जीत लिया। अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दो फेज में रिलीज हो रही यह फिल्म घरों में हंसी-मजाक का डोज लेकर आ रही है। लेकिन इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के साथ एक ट्वीस्ट जुड़ा है। बता दें कि यह फिल्म पहले किराए पर और फिर बाद में सब्सक्राइबर्स के लिए रिलीज होगी।

फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने आधुनिक रिलेशनशिप्स के कंट्रास्ट को बखूबी दिखाया है एक तरफ आज की फ्री-स्पिरिटेड लव स्टोरी, दूसरी तरफ ट्रेडिशनल वैल्यूज दिखाया है। कार्तिक एक चुलबुले लड़के के रोल में हैं, जो अनन्या के साथ लव ट्रायंगल में फंस जाता है। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता सपोर्टिंग कास्ट में दमदार हैं, खासकर जैकी का फनी अंकल अवतार मीम्स का राजा बन गया। अनन्या ने इंटरव्यू में कहा था, "कार्तिक के साथ शूटिंग में हर सीन हंसी का ठहाका था रीयल लाइफ केमिस्ट्री स्क्रीन पर झलकती है।" फिल्म का म्यूजिक भी चार्टबस्टर रहा, खासकर टाइटल ट्रैक ने वायरल डांस चैलेंज शुरू कर दिया।

कब और कहां देखें?

- रेंटल रिलीज: 5 फरवरी 2026 से प्राइम वीडियो स्टोर पर उपलब्ध है। एक्स्ट्रा फीस (लगभग ₹349) देकर जल्दी एक्सेस पाएं।

- फ्री स्ट्रीमिंग: 19 फरवरी 2026 से सभी प्राइम मेंबर्स के लिए फ्री।

यह टू-स्टेज स्ट्रैटेजी थिएट्रिकल रन के बाद OTT ऑडियंस को हुक रखने का स्मार्ट तरीका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइम वीडियो ने डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं, हालांकि शुरू में नेटफ्लिक्स की अफवाहें थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें